Saturday, April 10, 2010

दही के कबाब

दही के कबाब (Dahi Ke Kabab)
सामग्री
प्याज बारिक कटा = 1
पनीर [कसा] = 200 ग्राम
कार्न फ्लोर = 1 चम्मच
लाल मिर्च मोटी कुटी = 1 चम्मच
हरा धनिया
पुदीना
नमक = स्वादानुसार
तेल = 2 चम्मच
दही पानी निकला = 1 कटोरी
अजवायन = ½ चम्मच
हल्दी = ½ चमम्च
गरम मसाला = ½ चम्मच
चाट मसाला = ½ चम्मच
ब्रेड का चूरा = 2 चम्मच
विधिदही में हरा धनिया, आधा कार्न फ्लोर, चाट मसाला, लालमिर्च, गरम मसाला, नीम्बू का रस, हल्दी व नमक डाल कर मिलाएं। पनीर में बाकी बचा कार्न फ्लोर, प्याज, पुदीना, नमक, अजवायन, लहसन पेस्ट डाल कर मिलाएं। इस पनीर मिश्रण के गिल व छोटे पेडे बना लें। इन्हें दही के मिश्रण में डुबा कर उसके उपर ब्रेड का चुरा लगा लें। तवे पर हल्का सा तेल लगा कर सेक लें। गरम कबाब चटनी या सॉस के साथ परोसें।

मेथी मलाई सीख

मेथी मलाई सीख (Methi Malai Recipe)
सामग्रीकटी और उबली ताजा मेथी = 200 ग्राम
पनीर = 50 ग्राम
आलू उबले = 75 ग्राम
काजू पेस्ट = 2 चम्मच
भुनी मूगंफली पेस्ट = 2 चम्मच
अदरक – लहसुन पेस्ट = 2 चम्मच
हरी मिर्च कटी = 2
चीज कसी हुई = 50 ग्राम
नमक = स्वादानुसार
विधिसारी सामग्री को मिलाकर दो भाग में अलग अलग कर लें। दो सींख लेकर मिश्रण को उस पर लपेट लें। तंदूर या अवन में 15 मिनट तक पकायें। सींख से निकालकर काट लें व गरम परोसें।

उड़द की कचोरी

उड़द की कचोरी (kachori recipe)सामग्री :
100 ग्राम मैदा,
एक कप दही,
100 ग्राम उड़द की दाल, एक चम्मच सफेद जीरा, एक चम्मच लालमिर्च,
दो चम्मच नमक,
कटा हुआ हरा धनिया,
हरी मिर्च एवं अदरक,
दो चम्मच सूजी,
एक चम्मच गरम मसाला,
थोड़ा-सा साबुत धनिया,
चुटकी भर सोड़ा और तलने के लिए तेल।
विधि :
मैदे, सूजी, सोडा और नमक को छान लें। थोड़ा-सा तेल और दही डालकर आटा गूँध लें। मुलायम होने पर ढँक दें।
दाल को तीन-चार घंटे पहले से भिगोकर रखें। भीगी हुई दाल को मोटा-मोटा पीस लें। थोड़ा-सा तेल गरम करके अदरक एवं जीरा भूनें फिर पिसी दाल डाल दें। मसाले डालकर सुनहरा होने तक चलाते हुए भूनें। उतारकर कटा धनिया और कटी मिर्च मिला दें।
ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। गूँधे हुए मैदे के छोटे-छोटे पेड़े बनाकर बेलें। इनमें एक-एक लड्डू रखकर मुँह अच्छी तरह बंद करें। हथेली पर रखकर हल्का-सा शेप कचोरी का दें। अब गरम तेल में कम आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

शाही पनीर टिक्का

शाही पनीर टिक्का (Recipe Dishes)
सामग्री (4 लोगों के लिये)
2 बडे चम्मच बेसन
1/2 बडे चम्मच काली म्रिच का पाउडर
1/2 बडे चम्मच अमचुर
केसर कुछ धागे
2 बडे चम्मच दूध
1 कप ताजी क्रीम
1/4 कप गुड (कसा हुआ)
1 बडे चम्मच निम्बु का रस
2 बडे चम्मच चाट मसाला
2 बडी शिमला मिर्च (1 इंच के टुकडे में कटी हुई)
2 बडे टमाटर (1 इंच के टुकडो में कटे हुए)
400 ग्राम पनीर
1 कप काले अंगूर (कटे हुए)
1 बडा चम्मच तलने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार
काला नमक स्वादानुसार
विधि
पनीर को टुकडो मे काट लें एक पेन में तेल गरम करें उसमें काले अंगुर ओर नमक व काला नमक डालें ओर नरम होने तक भुनें। अब एक बाउल में बेसन लें उसमें नमक, काला नमक, अमचुर, केसर (दुध मे घुला हुआ) ओर ताजी क्रीम अच्छी तरह मिलायें। अंगुर के मिश्रण में गुड ओर नीम्बु का रस मिलायें। गाढा होने तक पकायें। आधे पनीर को एक प्लेन जगह पर फेलायें। उन पर चाट मसाला बुरकें अब उन पर अंगुर की चटनी फेलायें इसे बाकी बचे हुए पनीर से ढक दें। इस पनीर को आधे इंच के टुकडों मे काट ले, एक सलाई लें उसमें पहले शिमला मिर्च फिर टमाटर फिर पनीर सेंडवीच, टमाटर ओर फिर शिमला मिर्च लगायें। इस प्रकार सभी सलाईयां तैयार कर लें। एक प्लेट में सभी सलाईयां रख लें। पनीर के उपर बाकी बचे मिश्रण को चारों ओर डाल दें। अब इन्हे गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें, या अवन मे भी बेक कर सकते हैं। बाकी बची अंगुर की चटनी के साथ परोसें।

आवंला चटनी


आवंला चटनी
सामग्री
आवंला = 250 ग्राम
हरी मिर्च = 150 ग्राम
जीरा = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
छौंक के लिए
तेल = 1 चम्मच
मेथी दाना = ½ चम्मच
दाल उडद धुली = ½ चम्मच
विधि
चटनी की सामग्री को मिला कर बारिक पीस लें। एक पैन में तेल गरम करें। मेथी व दाल डाल कर चटकने तक भुने व तैयार चटनी के उपर डाल दें। व मजा लें।

पालक पराठा


पालक पराठा (Palak Paratha
सामग्री
पालक = 2 कप
हरी मिर्च बारीक कटी = 2-3
आटा = 4 कप
नमक = स्वादानुसार
तेल या घी
विधिपालक को धोकर गरम पानी मे नमक डाल कर 2 मिनट ढक कर रखे। पानी से निकाल कर ठंडा पानी डालें व छान लें। पालक को पीस कर प्युरी बना लें। सारी सामग्री मिला कर गुंथ लें व ढक कर दस मिनट के किए रख दें। तवा गरम करें। तैयार आटे से पराठा बनाएं व गरम तवे पर घी या तेल की सहायता से सेक लें। एक तरफ सिक जाने पर पलट कर सेक लें। दही व चटनी के साथ गरम पराठां परोसें।

Thursday, April 8, 2010

मसाला बादाम इडेली (Idli Recipe)

मसाला बादाम इडेली (Idli Recipe)
सामग्री
चावल = 200 ग्राम
धुली उड़द की दाल = 100 ग्राम
आलमंड फ्लेक्स (ब्लांच) = 100 ग्राम
हरी मिर्च = 25 ग्राम
अदरक = 25 ग्राम
हरी धनिया = 25 ग्राम
करी पत्ता = 20-25
तलने के लिए तेल
पानी
विधि
1.हलके गर्म पानी में उड़द की दाल और चावल को डेढ़ घंटे के लिए भिगो दें। फिर अच्छी तरह धो लें।
2.अब पानी मिलाकर खूब बारीक पेस्ट तैयार करें। अब घोल को फर्म करने के लिए सामान्य तापमान में आठ घंटे के लिए रखें।
3.फिर आलमंड फ्लेक्स, हरी मिर्च, कटा हुआ अदरक, धनिया और कटा हुआ करी पत्ता मिलाएं।
4. इडली मोल्ड में हलका तेल लगाएं। फिर घोल को कॉकटेल इडली मोल्ड में डालें।
5.पकने तक स्टीम दें। फिर ठंडा करें।
6.तेल में सुनहरा होने तक तलें और नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें ।