Showing posts with label नाश्ता. Show all posts
Showing posts with label नाश्ता. Show all posts

Wednesday, May 5, 2010

पाव भाजी (Pav Bhaji)


पाव भाजी (Pav Bhaji)
पाव भाजी महारष्ट्र की मुख्य डिश है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत ही आसान, पाव भाजी को बनाने में समय भी कम ही लगता है, आपके यहां मेहमान आये हो या किटी पार्टी हो, आप पाव भाजी बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम पाव भाजी बनायें.

आवश्यक सामग्री

चार लोगों के लिये. समय - 40 मिनिट


पाव बनाने के लिये

ताजे पाव ——- 12

मक्खन ——-पाव सेकने के लिये (100ग्राम)

भाजी
सेम, गाजर,फूल गोभी, शिमला मिर्च ——- 500 ग्राम(सारी सब्जियां एक एक कप)

आलू ——- 200 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)

टमाटर ——– 4 बारीक कटे

हरी मिर्च ——- 4-5 बारीक कटी हुई

अदरक ----- 1-2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)

मक्खन या देशी घी ——- दो बड़े चम्मच

जीरा ——- 1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच

धनियां पाउडर ---- 1 1/2छोटी

लाल मिर्च पाउडर ——- आधा छोटी चम्मच

पाव भाजी मसाला ——- 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं तो)

गरम मसाला ------ एक चौथाईछोटी चम्मच

हरा धनियाँ —— आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ

नमक —— स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

भाजी बनाने की विधि
सेम,गाजर, फूल गोभी और आलू को छील कर धोइये,छोटा छोटा काट लीजिये. सब्जियों को कुकर आधा छोटा गिलास पानी के साथ भरिये और एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर खुलने के बाद सब्जियों को चमचे से मसल लीजिये.

कढ़ाई गरम कीजिये और घी डालिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये , हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चम्मच से चलायें. मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट पकाइये तथा चमचे से मैस कर लीजिये, लाल मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 -3 मिनट पकायें.

तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैस की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिलाइये, गैस बन्द कर दीजिये. भाजी तैयार है, भाजी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये और मक्खन डाल कर सजाइये.

पाव बनाने की विधि
गैस पर तवा गरम करिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें.

गरमा गरम पाव, गरमा गरम भाजी के साथ खाइये.

अगर आप प्याज पसन्द करते हों, तब एक प्याज बारीक कतर कर, जीरा भूनने के बाद, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी सब उपरोक्त विधि से भाजी बना लीजिये.

पाव भाजी पूरा खाना है जिसे आप लन्च या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं.

Monday, May 3, 2010

बटाटा बड़ा - Batata Wada

घर में बटाटा बड़ा (Batata Vada) बन रहे थे, और मेरा मन चाट खाने को कर रहा था, तभी हमने बटाटा बड़ा को बटाटा बड़ा चाट में बदल दिया.हरी चटनी बटाटा बड़ा के साथ बनाई थी, मीठी चटनी फ्रीजर में रखी थी, दही तो घर में रहता ही है, अनार दाने छीले और सेव भी निकाल लिये,  इन सबको मिला कर बन गई एक लाजबाव बटाटा बड़ा चाट,  तो आइये बनाते हैं बटाटा बड़ा चाट.
आवश्यक सामग्ी>
बटाटा बड़ा - 4 (बना लीजिये)
दही - छोटी एक कटोरी
मीठी चटनी - छोटी एक कटोरी
हरी चटनी - छोटी एक कटोरी
अनार दाने - छोटी एक कटोरी
नमकीन सेव - छोटी एक कटोरी
चाट मसाला - स्वादानुसार
विधि
बटाटा बड़ा हमने तैयार कर लिये हैं. (पूरी विधि यहां देखिये)
एक बटाटा बड़ा को प्लेट में रखिये और इसको बीच से चम्मच से दबा कर गड्डा बनाइये, उसमें नमकीन सेव और अनार दाने भर लीजिये.  बटाटा बड़ा के ऊपर दही, मीठी चटनी और हरी चटनी कुछ इस तरह डालिये कि वह सुन्दर दिखे, बटाटा बड़ा चाट के ऊपर, जितना चटपटा आप खाना चाहें, उतना चाट मसाला डालिये, थोड़ा सा हरे धनिये के कतरे हुये पत्ते डाल कर, बटाटा बड़ा चाट को सजाइये.  लीजिये आपके लिये बटाटा बड़ा से बटाटा बड़ा चाट तैयार है.
अब आप इस चटपटी चाट को बड़े प्यार से स्वाद लेते हुये खाइये, और  बताना न भूलिये कि बटाटा बड़ा चाट आपको कैसी लगी.
चार लोंगों के लिये
समय - 30 मिनिट

Saturday, April 10, 2010

दही के कबाब

दही के कबाब (Dahi Ke Kabab)
सामग्री
प्याज बारिक कटा = 1
पनीर [कसा] = 200 ग्राम
कार्न फ्लोर = 1 चम्मच
लाल मिर्च मोटी कुटी = 1 चम्मच
हरा धनिया
पुदीना
नमक = स्वादानुसार
तेल = 2 चम्मच
दही पानी निकला = 1 कटोरी
अजवायन = ½ चम्मच
हल्दी = ½ चमम्च
गरम मसाला = ½ चम्मच
चाट मसाला = ½ चम्मच
ब्रेड का चूरा = 2 चम्मच
विधिदही में हरा धनिया, आधा कार्न फ्लोर, चाट मसाला, लालमिर्च, गरम मसाला, नीम्बू का रस, हल्दी व नमक डाल कर मिलाएं। पनीर में बाकी बचा कार्न फ्लोर, प्याज, पुदीना, नमक, अजवायन, लहसन पेस्ट डाल कर मिलाएं। इस पनीर मिश्रण के गिल व छोटे पेडे बना लें। इन्हें दही के मिश्रण में डुबा कर उसके उपर ब्रेड का चुरा लगा लें। तवे पर हल्का सा तेल लगा कर सेक लें। गरम कबाब चटनी या सॉस के साथ परोसें।

मेथी मलाई सीख

मेथी मलाई सीख (Methi Malai Recipe)
सामग्रीकटी और उबली ताजा मेथी = 200 ग्राम
पनीर = 50 ग्राम
आलू उबले = 75 ग्राम
काजू पेस्ट = 2 चम्मच
भुनी मूगंफली पेस्ट = 2 चम्मच
अदरक – लहसुन पेस्ट = 2 चम्मच
हरी मिर्च कटी = 2
चीज कसी हुई = 50 ग्राम
नमक = स्वादानुसार
विधिसारी सामग्री को मिलाकर दो भाग में अलग अलग कर लें। दो सींख लेकर मिश्रण को उस पर लपेट लें। तंदूर या अवन में 15 मिनट तक पकायें। सींख से निकालकर काट लें व गरम परोसें।

उड़द की कचोरी

उड़द की कचोरी (kachori recipe)सामग्री :
100 ग्राम मैदा,
एक कप दही,
100 ग्राम उड़द की दाल, एक चम्मच सफेद जीरा, एक चम्मच लालमिर्च,
दो चम्मच नमक,
कटा हुआ हरा धनिया,
हरी मिर्च एवं अदरक,
दो चम्मच सूजी,
एक चम्मच गरम मसाला,
थोड़ा-सा साबुत धनिया,
चुटकी भर सोड़ा और तलने के लिए तेल।
विधि :
मैदे, सूजी, सोडा और नमक को छान लें। थोड़ा-सा तेल और दही डालकर आटा गूँध लें। मुलायम होने पर ढँक दें।
दाल को तीन-चार घंटे पहले से भिगोकर रखें। भीगी हुई दाल को मोटा-मोटा पीस लें। थोड़ा-सा तेल गरम करके अदरक एवं जीरा भूनें फिर पिसी दाल डाल दें। मसाले डालकर सुनहरा होने तक चलाते हुए भूनें। उतारकर कटा धनिया और कटी मिर्च मिला दें।
ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। गूँधे हुए मैदे के छोटे-छोटे पेड़े बनाकर बेलें। इनमें एक-एक लड्डू रखकर मुँह अच्छी तरह बंद करें। हथेली पर रखकर हल्का-सा शेप कचोरी का दें। अब गरम तेल में कम आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

शाही पनीर टिक्का

शाही पनीर टिक्का (Recipe Dishes)
सामग्री (4 लोगों के लिये)
2 बडे चम्मच बेसन
1/2 बडे चम्मच काली म्रिच का पाउडर
1/2 बडे चम्मच अमचुर
केसर कुछ धागे
2 बडे चम्मच दूध
1 कप ताजी क्रीम
1/4 कप गुड (कसा हुआ)
1 बडे चम्मच निम्बु का रस
2 बडे चम्मच चाट मसाला
2 बडी शिमला मिर्च (1 इंच के टुकडे में कटी हुई)
2 बडे टमाटर (1 इंच के टुकडो में कटे हुए)
400 ग्राम पनीर
1 कप काले अंगूर (कटे हुए)
1 बडा चम्मच तलने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार
काला नमक स्वादानुसार
विधि
पनीर को टुकडो मे काट लें एक पेन में तेल गरम करें उसमें काले अंगुर ओर नमक व काला नमक डालें ओर नरम होने तक भुनें। अब एक बाउल में बेसन लें उसमें नमक, काला नमक, अमचुर, केसर (दुध मे घुला हुआ) ओर ताजी क्रीम अच्छी तरह मिलायें। अंगुर के मिश्रण में गुड ओर नीम्बु का रस मिलायें। गाढा होने तक पकायें। आधे पनीर को एक प्लेन जगह पर फेलायें। उन पर चाट मसाला बुरकें अब उन पर अंगुर की चटनी फेलायें इसे बाकी बचे हुए पनीर से ढक दें। इस पनीर को आधे इंच के टुकडों मे काट ले, एक सलाई लें उसमें पहले शिमला मिर्च फिर टमाटर फिर पनीर सेंडवीच, टमाटर ओर फिर शिमला मिर्च लगायें। इस प्रकार सभी सलाईयां तैयार कर लें। एक प्लेट में सभी सलाईयां रख लें। पनीर के उपर बाकी बचे मिश्रण को चारों ओर डाल दें। अब इन्हे गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें, या अवन मे भी बेक कर सकते हैं। बाकी बची अंगुर की चटनी के साथ परोसें।

पालक पराठा


पालक पराठा (Palak Paratha
सामग्री
पालक = 2 कप
हरी मिर्च बारीक कटी = 2-3
आटा = 4 कप
नमक = स्वादानुसार
तेल या घी
विधिपालक को धोकर गरम पानी मे नमक डाल कर 2 मिनट ढक कर रखे। पानी से निकाल कर ठंडा पानी डालें व छान लें। पालक को पीस कर प्युरी बना लें। सारी सामग्री मिला कर गुंथ लें व ढक कर दस मिनट के किए रख दें। तवा गरम करें। तैयार आटे से पराठा बनाएं व गरम तवे पर घी या तेल की सहायता से सेक लें। एक तरफ सिक जाने पर पलट कर सेक लें। दही व चटनी के साथ गरम पराठां परोसें।