Showing posts with label Gujarati food. Show all posts
Showing posts with label Gujarati food. Show all posts

Wednesday, June 15, 2011

Dhokla recipe


ढोकला बनाने की सामग्री:

२ कटोरी बेसन (ताज़ा पीसा हुआ और छाना हुआ)
१ कटोरी फेंटा हुआ दही
१ चम्मच पीसी हुई अदरक
१ चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
हल्दी, १ चुटकी
१ बड़ा चम्मच निम्बू का रस
१ चम्मच सोडा
१ चम्मच राई
१ कटोरी ताज़ा धनिया, बारीक कटा हुआ
नमक, स्वादानुसार
२ बडे चम्मच तेल


ढोकला बनाने की विधि:

१ कटोरी पानी को गुनगुना होने तक गरम करें.

बेसन में दही और गुनगुना पानी डालें और धीरे धीरे मिलाएँ. ध्यान रहे की गांठें न पड़ें.

ठीक से मिलाने के बाद स्वादानुसार नमक मिलाएँ और लगभग ४ घंटों तक उसे ऐसे ही रखें.

फिर हल्दी और अदरक मिलाएँ. बेसन के झोल में निम्बू का रस, सोडा और १ चम्मच तेल मिलाएँ


एक थाली में चिकनाई लगाएँ (थोडा सा तेल / घी). बेसन के झोल को थाली में फैलाएं और स्टीमर / कूकर में १०-१५ मिनट तक स्टीम करें .

उसके बाद, ढोकले को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद ढोकले को चोकोर आकार में काटें. राय का छोन्क लगाएँ, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिये से सजायें. गरमा गरम ढोकला हरी चटनी के साथ परोसें!

Tuesday, April 6, 2010

गुजराती कढी


गुजराती कढी

सामग्री:

250ग्राम दही, 100 ग्राम बेसन, 5 ग्राम मैदा, 15 मि०ली० घी, 5 ग्राम जीरा, 5 ग्राम मेथी, 3 ग्राम दाल, 50 ग्राम चीनी, 3 ग्राम हींग, 3 ग्राम करीपत्ता, 3 ग्राम नमक, 5 ग्राम हरी मिर्च, 3 ग्राम अदरक.
विधि:

दही मे बेसन, मैदा और 100 मि०ली० पाने डाल कर घोल बना लें. कडाही मे घी गरम करें और सारी सामग्री डाल कर तडका लगा लें. ओर फिर इस मे तैयार घोल डाल कर 10 मिनट तक पका लें गुजराती कढी तैयार है.

आलू रस वाला


आलू रस वाला

सामग्री :

250 ग्राम आलू, 30 मि०ली० तेल, 5 ग्राम घी, 5 ग्राम हलदी, 5 ग्राम हरी मिर्च, 5 ग्राम दनिया पाउडर, 3 ग्राम हींग, 50 ग्राम कोकोनट पाउडर, 10 ग्राम हरी धनिया पत्ती, 5 मि०ली नींबू का रस, 3 ग्राम जीरा, 3 ग्राम राई, 5 ग्राम चीनी.
विधि:

आलू को उबाल कर चार टुकडो मे काट लें. कडाही मे तेल गरम करें और राई व जीरा का तडका लगा कर सारे मसाले मिला दें. साथ ही इस मे पानी मिला कर अच्छी तरह मिला कर अच्छे से हिलाएं अब इस मे आलू डाल कर 5 मिनट पका लें धनिया पत्ती से गार्निश करे. आलू रस वाला तैयार है.

गुजराती चनामसाला


गुजराती चनामसाला

सामग्री :

200 ग्राम चना, 100 मि०ली० तेल, 50 ग्राम काजू मगज (पेस्ट), 250 ग्राम टोमेटो प्यूरी, 10 ग्राम जीरा, 20 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 10 ग्राम गरम मसाला, 3 ग्राम हींग, नमक स्वादानुसार, 10 ग्राम मक्खन,10 ग्राम क्रीम, 10 ग्राम धनिया पत्ती और 10 ग्राम कसूरी मेथी।


विधि:

चनों को कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें फिर इन्हे कुकर मे 20 मिनट तक उबाल लें. एक कडाही में तेल गरम करें और उस मे हींग, जीरा और काजूमगज़ के पेस्ट का तडका लगा ले. इसे 15 मिनट तक हल्की आंच मे भूने और इस मे टोमाटो प्यूरी डाल कर अच्छी तरह हिलाएं और फिर सारे मसाले डाल दें. अब इस मे पानी डाल कर उबाल लें फिर इस मसाले को चने मे डाल कर 15 मिनट तक पकाएं धनिया पत्ती और कसूरी मेथी से सजा कर गरमागरम सर्व करे।

Monday, April 5, 2010

मकई पालक:




मकई पालक: (Maize Palak)


सामग्री:


4 कटोरी उबली हुई मक्की, 1/2 किलो पालक, 3 बडे चम्मच दही, कुछ दाने किशमिश, 1/4 कटोरी चना दाल उबली हुई, 1 प्याज मोटे टुकडों में कटा हुआ, 1 छोटा टुकडा अदरक बारीक कटा, 2 या 3 हरी मिर्च बारीक कटी, 2 छोटे चम्मच धनिया पाऊडर, चुटकी भर हींग, 2 बडे चम्मच खोया ।
विधि:


पालक उबाल कर मिक्सी में पीस लें चने की दाल, अदरक, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाऊडर, और हींग को अच्छी तरह पीस कर पेस्ट तैयार करलें । इस पेस्ट को कडाही मे तेल गर्म कर भून लें । लाल हो जाने पर इसमे पालक का पेस्ट और उबले हुए मक्की के दाने डाल दें । नमक मिला कर 3 मिनट तक पकाएं । परोसने से पहले दही और किशमिश से सजाएं ।

Sunday, April 4, 2010

Gujarati Dal


गुजराती दाल Gujarati Dal

सामग्री:150 ग्राम अरह्‍र दाल, 20 ग्राम मूंग्फली, 100 ग्राम गुड, 100 मि. ली. तेल, 15 ग्राम दालचिनी, 3 ग्राम हींग, 5 ग्राम ईमली, 5 ग्राम अदरक, 5 ग्राम नमक, 3 ग्राम हलदी, 5 ग्राम हरीमिर्च, 5 ग्राम, 3 ग्राम करीपत्ता, 3 ग्राम नारियल (कसा हुआ), धनिया बारीक कटी हुइ ।

विधि: दाल को कुकर मे 5 मिनट तक पका लें अच्छी तरह हिला लें कडाही मे तेल गरम करें और सारे मसाले डाल कर तड्का लगा लें फिर इस मे थोडा सा पानी व दाल डाल कर उबाल लें । गुजराती दाल तैयार है।