Showing posts with label maharashtra food. Show all posts
Showing posts with label maharashtra food. Show all posts

Tuesday, April 6, 2010

बटाटा बडा


बटाटा बडा

सामग्री :

५०० ग्राम उबले व मसले आलू, १ छोटा चम्मच नमक, १/२ छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर, १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला, १/२ छोटा चम्मच सरसो, ६-७ कलियां लहसुन पिसी हुई, १/४ छोटा चम्मच हलदी, ६-७ करी पत्ते, १ कप बेसन, तलने के लिए तेल.
विधि:

आलू मसल दें. तेल कडाही मे गर्म करें. उस मे सरसों डालें. फिर सारे मसाले डालें. करी पत्ता भी डालें. १ मिनट हल्की आंच मे पकाएं. फिर उस मे आलू डाल कर अच्छे से मिला लें. बेसन मे थोडा नमक डालें और पाने के साथ गाढा घोल बना ले. आलू के मिश्रण के गोले बना लें एकएक कर के आलू के गोलो को बेसन मे डुबो कर मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक तल लें गर्म गरम परोसें.

श्रीखंड (Shree Khand)


श्रीखंड (Shree Khand)

सामग्री:

५०० ग्राम दही, १/2 कप पिसी हुई चिनी, १/२ छोटा चम्मच छोटी इलाइची पाउडर, ४-५ रेशे केशर, १ छोटा चम्मच बारीक कटे मेवे, १-२ चादी के वर्क.
विधि:

दही को पतले कपडे में बांध कर लटका दें जिससे उस का सारा पानी निकल जाए. करीब आधे घंटॆ बाद दही को कपडे से निकाल कर उस मे पिसी चीनी मिला कर अच्छे से फेटें और उस मे मेवा, इलाइची पाउडर और केसर मिलाएं. ऊपर से चादी का वर्क व मेवे डाल कर परोसें.